Bhandarej road accident : राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-जयपुर रोड पर हादसा; घायल को जिला चिकित्सालय और गंभीर घायल को जयपुर रेफर किया गया
Bhandarej road accident : राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-जयपुर रोड पर भांडारेज मोड़ के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। बस के इंतजार में खड़े राहगीर शिम्भूदयाल जांगिड़ को बाइक सवार दीपक बैरवा ने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार भी घायल हो गया।

Bhandarej road accident : जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दीपक बैरवा सिकंदरा से दौसा की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के ड्यूटी ऑफिसर संतलाल मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Bhandarej road accident : ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि हादसे में राहगीर शिम्भूदयाल जांगिड़ और बाइक सवार दीपक बैरवा दोनों घायल हुए। घायलों का प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय में किया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल दीपक बैरवा को जयपुर रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
READ MORE :Dausa : दौसा में प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने लिया जिले का विकास कार्यों का जायजा

