,

Katihar Police Accident: रेलवे थाने में हथियार की सफाई के दौरान फायरिंग, हवलदार घायल

Katihar Police Accident

Report by: Manoj Kumar

Katihar Police Accident: बिहार के कटिहार रेलवे थाना (जीआरपी) परिसर में बुधवार को एक आरक्षी अपनी सरकारी बंदूक की सफाई कर रहा था, तभी अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई। इस अप्रत्याशित फायरिंग से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Katihar Police Accident: गोली लगी हवलदार प्रेमजीत कुमार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

गोली सीधे हवलदार सह चालक प्रेमजीत कुमार के कंधे में लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़े। साथी जवानों ने तुरंत उन्हें कटिहार सदर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने बताया कि गोली कंधे को चीरते हुए शरीर से बाहर निकल गई है और हवलदार की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

Katihar Police Accident: जीआरपी अधिकारी ने घटना की पुष्टि की

जीआरपी डीएसपी ए.के. अकेला ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हथियार की सफाई के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि मामले की उच्चस्तरीय जांच जारी है और सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, इसकी छानबीन की जा रही है।

Katihar Police Accident: पुलिस महकमे में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठे

थाना परिसर में हथियार की सफाई के दौरान हुई इस लापरवाही ने सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच जारी है कि क्या बंदूक लोड थी और सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन सही ढंग से किया गया था या नहीं।

Katihar Police Accident: जीआरपी प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की तैयारी

इस घटना के बाद जीआरपी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है और विभाग में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

read also: Indian Stock Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1800 अंक टूटा; HDFC बैंक चेयरमैन के इस्तीफे से शेयर में 5% की गिरावट

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…