By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > राजस्थान > Rajasthan Development : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जिला कलक्ट्रेट में ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश
राजस्थान

Rajasthan Development : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जिला कलक्ट्रेट में ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश

Swadesh News
Last updated: March 18, 2026 9:20 pm
By Swadesh News
Share
4 Min Read
SHARE

Rajasthan Development : विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं, अधिकारी नियमित निरीक्षण करें : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

Rajasthan Development : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज जिला कलक्ट्रेट में सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में संचालित विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन करते हुए अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।

Contents
Rajasthan Development : विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं, अधिकारी नियमित निरीक्षण करें : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारीRajasthan Development : महिलाओं एवं बच्चों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराना प्राथमिकताRajasthan Development : राज्य सरकार पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध
Rajasthan Development

Rajasthan Development : सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों, भवनों सहित विभिन्न विकास कार्य भरपूर स्वीकृत किए हैं। यह सभी कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ पूरे होने से ही आमजन को लाभ मिल सकेगा।उन्होंने गत बजट घोषणाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं। अधूरे कार्यों की गहन समीक्षा कर उनके कारणों को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को बाधाएं दूर कर शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Rajasthan Development : उन्होंने इस वर्ष की बजट घोषणाओं में स्वीकृत कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किए जाएं। साथ ही, निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उच्च स्तर पर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध समाधान किया जाए।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने, गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा नियमानुसार जुर्माना एवं ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Rajasthan Development : महिलाओं एवं बच्चों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराना प्राथमिकता

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति, भवनों की मरम्मत, विद्युत कनेक्शन, एसडीआरएफ के माध्यम से हुए कार्यों तथा रिक्त पदों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

Rajasthan Development : राज्य सरकार पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध

पर्यटन विभाग की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आभानेरी पर्यटक स्थल के विकास कार्यों के लिए पार्किंग, साफ-सफाई, शौचालय एवं पहुंच मार्ग से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार, लालसोट विधायक रामविलास मीणा, बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, जगमोहन मीणा, उप मुख्यमंत्री के विशिष्ट सहायक दिनेश शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविंद शर्मा, उपखंड अधिकारी दौसा संजू मीणा, पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

READ MORE : MP Development : हर हाथ को काम, हर खेत को पानी, यही हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

TAGGED:Hindi NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/awarapan-2-arijit-singh-comeback/
मनोरंजन

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/parliament-opposition-protest-black-clothes/
देश- विदेश

Parliament Opposition Protest: काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/cjp-neet-paper-leak-protest/
देश- विदेश

जंतर-मंतर पर जारी NEET आंदोलन, CJP बोली- सरकार ने बातचीत के लिए किया संपर्क

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/india-russia-sailors-safety/
देश- विदेश

India Russia Sailors Safety: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर रूस से भारत की दो टूक, जयशंकर ने लावरोव के सामने उठाया मुद्दा

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?