Road Accident : जयपुर जिले के बस्सी क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। झर बावड़ी के पास सुबह करीब 4 बजे दौसा से जयपुर जा रही डीलक्स डिपो की रोडवेज बस ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद गया और रॉन्ग साइड में पहुंचते हुए सड़क किनारे खेत में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
Road Accident : बस्सी क्षेत्र में सुबह 4 बजे हुआ हादसा, ट्रक चालक घायल
Road Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। घायल ट्रक चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने मौके का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है।
READ MORE : Bhopal Threat Email : भोपाल में धमकी भरे ई-मेल से हड़कंप, बड़े संस्थानों को उड़ाने की मिली चेतावनी

