Bhopal Threat Email : भोपाल में पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रहे धमकी भरे ई-मेल ने प्रशासन और आम लोगों के बीच चिंता का माहौल बना दिया है। इन ई-मेल के जरिए राजधानी के कई सरकारी कार्यालयों और प्रमुख शिक्षण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

जानकारी के अनुसार, पीपुल्स यूनिवर्सिटी, JK हॉस्पिटल, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय और AIIMS भोपाल सहित कई संस्थानों को ई-मेल के माध्यम से धमकी दी गई। इसके अलावा नापतौल विभाग को भी निशाना बनाया गया।
Bhopal Threat Email : सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों को बनाया निशाना, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Bhopal Threat Email : इन धमकियों के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ सभी स्थानों पर सघन जांच की गई, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। शुरुआती जांच में अधिकतर ई-मेल फर्जी और शरारती तत्वों की करतूत सामने आ रही है।
हालांकि, लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और साइबर सेल की टीमें ई-मेल भेजने वालों की पहचान में जुटी हैं।
Bhopal Threat Email : जांच में अधिकांश मेल निकले फर्जी, पुलिस ने लोगों से न घबराने की अपील की
Bhopal Threat Email : सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।
फिलहाल यह मामला जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है और आरोपियों की तलाश जारी है।
R4EAD MORE : Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

