,

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद तनाव का माहौल बन गया है। घटना के विरोध में मृतक के परिजन और साथी ड्राइवरों ने कलिंगा कंपनी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया, जिससे खदान का काम पूरी तरह ठप हो गया है।

Korba Mine Worker Death: रात की शिफ्ट में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार, जुरखन जांगड़े (32 वर्ष) कलिंगा कंपनी में कार्यरत थे। देर रात की शिफ्ट के दौरान उन्होंने अपनी चलती गाड़ी को किनारे खड़ा किया और नीचे उतरे, तभी अचानक वे गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य ड्राइवरों ने जब उनकी स्थिति देखी तो उनकी सांसें चल रही थीं, लेकिन हालत बेहद गंभीर थी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Korba Mine Worker Death: कलिंगा कंपनी के गेट पर प्रदर्शन, खदान का काम ठप, न्याय की मांग तेज

घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश है। सुबह से ही परिजन और ड्राइवर कंपनी गेट पर डटे हुए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते खदान में काम पूरी तरह बंद है।

READ ALSO: Seasonal illnesses in Sasaram: अचानक मौसम बदलाव से बढ़ी मौसमी बीमारियों की समस्या, अस्पतालों में मरीजों की बढ़ी संख्या

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी दोषियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…