,

Sanjay Dutt song banned: नोरा फतेही-संजय दत्त के गाने ‘सरके चुनर’ पर सरकार ने लिया सख्त कदम, सभी प्लेटफॉर्म से हटाने के दिए निर्देश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sanjay Dutt song banned

Sanjay Dutt song banned: नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ अब विवादों में घिर गया है। यह मामला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक पहुंचा, जिसके बाद सरकार ने सभी डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इसे हटाने के आदेश दिए हैं।

Sanjay Dutt song banned: ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

AICWA ने गाने को अश्लील और डबल मीनिंग वाला बताते हुए कम उम्र के दर्शकों के लिए हानिकारक करार दिया। संघ ने सीबीएफसी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखित शिकायत भेजी और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Sanjay Dutt song banned: सीबीएफसी को भेजा पत्र

AICWA ने सीबीएफसी को पत्र लिखकर कहा कि गाने के बोल और दृश्य देशभर में विरोध पैदा कर रहे हैं। संघ ने इसे भारतीय सिनेमा के मानकों के खिलाफ और जनचिंता का विषय बताया। उन्होंने गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटाने और सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

Sanjay Dutt song banned: गाने और फिल्म की जानकारी

‘सरके चुनर तेरी सरके’ कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिस्सा है। फिल्म में ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं और संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, रमेश अरविंद, वी रविचंद्रन, रेशमा नानाइया और जिस्सू सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस के तहत निर्मित है, जिन्होंने पहले ‘जना नायकन’ और ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

read also: Dhurandhar 2: The Revenge: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ तैयार, 19 मार्च को बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल