,

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने और हथियारों के साथ स्टंट करने के शौक ने एक युवक की जान ले ली। मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जिसने अनजाने में खुद के सीने में गोली मार ली।

Delhi लाइसेंसी पिस्टल से कर रहा था स्टंट

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के समय पवन अपने रिश्तेदार हिमांशु की लाइसेंसी पिस्टल के साथ स्टंट कर रहा था। हिमांशु मोबाइल से पवन का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन खेल-खेल में पिस्टल लोड करता है और उसे अपने सीने से सटा लेता है। हालांकि हिमांशु उसे टोकता भी है, लेकिन पलक झपकते ही ट्रिगर दब जाता है और गोली सीधे पवन के दिल में जा लगती है।

Delhi अस्पताल पहुँचने से पहले ही मौत

गोली लगते ही पवन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हिमांशु की आवाज़ में घबराहट साफ सुनी जा सकती है, जहाँ वह चिल्ला रहा है कि “अरे, ये तुमने क्या कर दिया!”

Delhi पुलिस की कार्रवाई और हथियार जब्त

पूर्वी दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन, लाइसेंसी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूसों को जब्त कर लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हथियार सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर किसी दूसरे व्यक्ति को सौंपने के लिए हिमांशु के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Read this: Firozabad मेडिकल कॉलेज में हंगामा: इंजेक्शन लगते ही युवक ने मचाया उत्पात, परिजनों ने हाथ-पैर बांधकर किया काबू

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…