by: digital desk
16 march panchang : सनातन धर्म 16 मार्च 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। पंचांग के अनुसार द्वादशी तिथि सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी।
ज्योतिष गणना के अनुसार सोमवार सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक शिव योग रहेगा। इसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं धनिष्ठा नक्षत्र पूरे दिन और रात के बाद अगले दिन सुबह 6 बजकर 22 मिनट तक प्रभावी रहेगा।

16 march panchang : व्रत और पर्व
16 मार्च को पापमोचनी एकादशी का पारण किया जाएगा। पारण का समय सुबह 6 बजकर 46 मिनट से लेकर 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन सोम प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। साथ ही पंचांग के अनुसार आज पंचक भी रहेगा।
16 march panchang : राहुकाल का समय
दिल्ली – सुबह 08:00 से 09:30 बजे तक
मुंबई – सुबह 08:17 से 09:47 बजे तक
चंडीगढ़ – सुबह 08:02 से 09:32 बजे तक
लखनऊ – सुबह 07:45 से 09:15 बजे तक
भोपाल – सुबह 07:59 से 09:29 बजे तक
कोलकाता – सुबह 07:15 से 08:45 बजे तक
अहमदाबाद – सुबह 08:18 से 09:48 बजे तक
चेन्नई – सुबह 07:46 से 09:17 बजे तक
16 march panchang : सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 29 मिनट
सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 29 मिनट
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पंचांग के आधार पर दिन के शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है, जिससे पूजा-पाठ और अन्य मांगलिक कार्यों को उचित समय पर किया जा सके।
ये भी जानिए : चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि में क्या अंतर है? जानिए दोनों का महत्व

