by: vijay nandan
fastag-new-toll : नई दिल्ली: देशभर के टोल प्लाजाओं पर 1 अप्रैल 2026 से टोल टैक्स भुगतान के नियमों में बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। केंद्र सरकार के नए निर्णय के अनुसार अब टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद टोल शुल्क केवल डिजिटल माध्यम से ही लिया जाएगा।
fastag-new-toll : उद्देश्य टोल कलेक्शन सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल बनाना
Ministry of Road Transport and Highways के मुताबिक, अब टोल का भुगतान मुख्य रूप से FASTag और Unified Payments Interface (UPI) के जरिए ही किया जा सकेगा। सरकार का उद्देश्य टोल कलेक्शन सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल बनाना और यात्रा को अधिक सुगम बनाना है।

fastag-new-toll : टोल प्लाजा पर खत्म होंगी कैश लेन
नए नियम लागू होने के बाद टोल प्लाजा से कैश लेन को पूरी तरह हटा दिया जाएगा। फिलहाल कई जगहों पर फास्टैग होने के बावजूद कुछ वाहन चालक नकद भुगतान वाली लेन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे अक्सर लंबी कतारें लग जाती हैं। कैश भुगतान बंद होने के बाद ऐसी समस्याओं में काफी कमी आने की उम्मीद है।
fastag-new-toll : MLFF टोलिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी
fastag-new-toll : सरकार देश में आधुनिक टोलिंग व्यवस्था लागू करने की दिशा में भी काम कर रही है। इसके तहत मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की योजना है। शुरुआत में इसे 25 टोल प्लाजाओं पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा।
fastag-new-toll : इस सिस्टम के तहत टोल प्लाजा पर बैरियर नहीं होंगे और वाहन बिना रुके सीधे आगे बढ़ सकेंगे। टोल शुल्क अपने आप वाहन के फास्टैग खाते से कट जाएगा, जिससे समय की बचत होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी।
सरकार का मानना है कि डिजिटल टोलिंग व्यवस्था लागू होने से यात्रा अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी।

