bpl-kavi-sammelan : अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री
by: digital desk
bpl-kavi-sammelanl : भोपाल। हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में 18 मार्च को कर्मश्री संस्था द्वारा आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के संबंध में आज भाजपा विधायक एवं कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर उन्हें आमंत्रण दिया।

bpl-kavi-sammelan इस अवसर पर विधायक शर्मा ने मुख्यमंत्री जी को हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की जानकारी दी और कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयोजन की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
कर्मश्री संस्था द्वारा हिन्दू नववर्ष के अवसर पर 15 मार्च को विशाल भगवा यात्रा तथा 18 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन अटल पथ, टीटी नगर भोपाल में किया जा रहा है।
CM डॉ. मोहन यादव आज नेपानगर को देंगे सौगात, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

