,

नए साल पर ‘स्टेटस’ सिंबल बना महाकुम्भ

From WhatsApp status to X, Instagram and Facebook reels, Mahakumbh reels are becoming increasingly popular.

नए साल पर महाकुम्भ लोगों का स्टेटस सिंबल बन गया है। बच्चे हों, पुरुष हों या फिर महिलाएं, महाकुम्भ सभी की पहली पसंद बन चुका है। सोशल मीडिया पर एक्टिव लोग अपने स्टेटस पर महाकुम्भ से जुड़ी रील्स और वीडियोज को शेयर कर रहे हैं। महाकुम्भ का क्रेज इस कदर है कि सोशल मीडिया पर महाकुम्भ से संबंधित रील्स और वीडियोज तेजी से वायरल भी हो रहे हैं।

मेले के सौंदर्यीकरण से लोग प्रभावित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार के महाकुम्भ को दिव्य और भव्य बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए यहां प्रयागराज में युद्धस्तर पर कार्य हो रहे हैं। घाटों और सड़कों के सौंदर्यीकरण के साथ ही बड़े पैमाने पर पांटून ब्रिज बनाने का कार्य प्रगति पर है। सभी 25 के 25 सेक्टर्स में शिविरों का निर्माण हो रहा है। पूरा मेला क्षेत्र रात के समय 67 हजार से ज्यादा लाइट्स से दमक रहा है। सोशल मीडिया पर एक्टिव सामान्य लोग हों या फिर इंफ्लुएंसर्स, सभी मेला क्षेत्र के इस सौंदर्य को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं और फिर इन वीडियोज की रील्स बनाकर इन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के साथ शेयर किया जा रहा है। इन्हीं वीडियोज और रील्स को लोग अपने वाट्सएप, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया टूल्स पर स्टेटस के रूप में भी सेव कर रहे हैं।

तेजी से बढ़ रहे हैं व्यूज
वॉट्सएप स्टेटस से लेकर एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक रील्स पर महाकुम्भ सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। महाआयोजन करीब आते देख लोग तरह तरह के ऑडियो और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। इसे अपने परिवार के साथ दोस्तों और करीबियों के साथ विदेशों तक खूब शेयर भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के अनुसार इस समय लोग महाकुम्भ की इमेज,ऑडियो और वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। यहां जो तैयारियां चल रही हैं वो वाकई बहुत अद्भुत हैं। इसकी वजह से हर कोई महाकुम्भ के विषय में अधिक से अधिक जानना और सुनना चाहता है। महाकुम्भ से जुड़े वीडियोज और रील्स के व्यूज बहुत तेजी से बढ़ते हैं, इसीलिए बड़ी संख्या में इंफ्लुएंसर्स यहां आकर विभिन्न माध्यमों से रील्स और वीडियोज बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।


ऑनलाइन पेमेंट कंपनियां भी भव्य महाकुम्भ का कर रहीं प्रचार
ऑनलाइन पेमेंट कंपनियां भी भव्य महाकुम्भ के प्रचार में जुट गई हैं। इसकी झलक उनके बारकोड स्कैनर में दिखाई दे रही है। पेटीएम समेत कई कंपनियों ने वेंडर्स को नए बारकोड स्कैनर वितरित किए हैं, जिसमें भव्य महाकुम्भ की ब्रांडिंग की गई है। इस स्कैनर में बारकोड के ऊपर बड़े अक्षरों में भव्य महाकुम्भ लिखा हुआ है। स्कैनर में शंख बजाते साधु, मंदिर, स्नान करती महिला, टेंट, संगम, गंगा में तैरते दीप, पांटून ब्रिज, बोट, दही जलेबी और सेल्फी लेते श्रद्धालुओं को दिखाया गया है। इस बार पीएम मोदी और सीएम योगी इस बार महाकुम्भ को भव्य महाकुम्भ बनाने के लिए संकल्पित है और इसी दिशा में उसके प्रयास आगे बढ़ते दिख रहे हैं।

Gwalior Live अपहरण: मां की आंख में मिर्ची झोंक कर दिन दहाड़े बच्ची को उठा ले गए बदमाश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…