योगी के मंत्रियों ने दिल्ली और पंजाब की जनता को दिया महाकुंभ-2025 का निमंत्रण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Yogi's ministers invite people of Delhi and Punjab for Mahakumbh-2025

महाकुम्भ 2025 के महत्व और तैयारियों को जन-जन तक पहुंचाने और इसे भारतीय संस्कृति का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए योगी सरकार ने मोहाली और दिल्ली में भव्य रोडशो का आयोजन किया। योगी के मंत्रियों ने रोडशो का नेतृत्व करते हुए पंजाब और दिल्ली के आम जनता के साथ-साथ गणमान्य व्यक्तियों को महाकुम्भ में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

दिल्ली में आयोजित रोडशो का नेतृत्व वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने किया। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली की जनता को आमंत्रित करते हुए महाकुम्भ को भारतीय संस्कृति की महान धरोहर बताया।

वहीं मोहाली में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति और कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने भव्य रोडशो का नेतृत्व किया। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब की जनता को प्रयागराज महाकुम्भ-2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

रोडशो के दौरान प्रेसवार्ता में महाकुम्भ जुड़ी जानकारी देते हिए मंत्रियों ने इसे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, समावेशी भारत’ की दिव्य झांकी बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का स्पंदन है। प्रयागराज महाकुंभ-2025 में 45 करोड़ तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के आने की संभावना है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित और डिजिटल महाकुंभ के रूप में तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ-साथ 400 स्कूलों के प्रधानाचार्यों और लाखों बच्चों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा गया है।

उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि 100 बेड के अस्पताल समेत कई मेडिकल सुविधाएं मेला क्षेत्र में उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही, डिजिटल अनुभव के लिए एआई चैटबॉट, क्यूआर आधारित पास, और गूगल मैप एकीकरण जैसी सुविधाएं भी शुरू की जा रही हैं।

मोहाली और दिल्ली में आयोजित इन रोडशो में गणमान्य व्यक्तियों, ट्रैवल ऑपरेटर्स, मीडिया प्रतिनिधियों, और स्थानीय उद्योगपतियों ने भाग लिया।

महा कुंभ यात्रा के दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़, बड़ा हादसा

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान