JHARKHAND : निमडीह क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। बाद में मृतक की पहचान इब्राहिम (19 वर्ष), पिता रहमान मियां, निवासी नईटांड़ के रूप में की गई।

JHARKHAND : परिजनों ने की पहचान
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की पहचान इब्राहिम के रूप में की। बताया जा रहा है कि युवक शनिवार से घर से बाहर था और वापस नहीं लौटा था।

JHARKHAND : पिता ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के पिता रहमान मियां ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग घर आए थे और उनके बेटे इब्राहिम को अपने साथ लेकर गए थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। रविवार सुबह सड़क किनारे उसका शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने कुछ लोगों पर बेटे की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
JHARKHAND : पुलिस जांच में जुटी
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से आवेदन लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
READ MORE : UTTARAKHAND : भारत की जीत के लिए नैनीताल में खेल प्रेमियों की प्रार्थना

