MP NEWS : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर राजधानी में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इसी उत्साह को और बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग अपने निवास पर क्रिकेट फैंस के साथ मिलकर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाएंगे।

MP NEWS : 74 बंगले स्थित निवास पर खास इंतज़ाम
मंत्री सारंग के 74 बंगले स्थित निवास पर भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लाइव प्रसारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, ताकि बड़ी संख्या में लोग एक साथ बैठकर मुकाबले का आनंद ले सकें।
MP NEWS : जनता के साथ बैठकर देखेंगे मैच
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग शहर की जनता और क्रिकेट प्रेमियों के साथ बैठकर भारत बनाम न्यूजीलैंड का फाइनल मुकाबला देखेंगे और टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाएंगे।
MP NEWS : देशभक्ति और क्रिकेट का जज्बा
इस आयोजन के जरिए क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल बनाने की तैयारी है। देशभक्ति और क्रिकेट के जज्बे के साथ बड़ी संख्या में लोग एक साथ बैठकर मैच का आनंद लेंगे और टीम इंडिया की जीत की कामना करेंगे।
READ MORE : TOP 10 UP: उत्तर प्रदेश की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

