Rajasthan : आर्यन मॉडल स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने मैदान में बैट-बॉल और स्टंप रखकर भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में जीत की कामना की
Rajasthan : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला होने को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी उत्साह को देखते हुए रींगस के आर्यन मॉडल स्कूल में स्कूली बच्चों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

Rajasthan : कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों विद्यार्थी मैदान में एकत्र हुए और भगवान हनुमान जी की आराधना करते हुए भारतीय टीम की विजय की प्रार्थना की। बच्चों ने अपने सामने बैट-बॉल और स्टंप रखकर विशेष प्रार्थना की और टीम इंडिया के लिए शुभकामनाएं मांगी।

Rajasthan : विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। स्कूल परिवार ने विश्वास जताया कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को जीत का तोहफा देगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा, जिसको लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया।
READ MORE : Water From Peepal Tree : पीपल के पेड़ से टपकी पानी की धार, ग्रामीणों में चर्चा

