Reporter- प्रताप सिंह बघेल
Morena Murder : पुरानी कहावत है, प्यार अंधा होता है। यह कहावत आज एक बार फिर मुरैना में चरितार्थ हुई है। मामला: सिहोनियाँ थाना क्षेत्र का है। यहां पर पत्नी ने अपने आशिक को बेटे की सौगंध देकर आधी रात को कमरे में बुला लिया। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर बिस्तर पर सो रहे पति की गोली मारकर हत्या करवा दी। पुलिस ने घटना के चौथे दिन आरोपी को अरेस्ट कर ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर दिया है।

पत्नी ने बेटे की सौगंध देकर आशिक को कमरे में बुलाया, फिर प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या
जानकारी के अनुसार सिहोनियाँ थाना क्षेत्र स्थित मिडिल स्कूल वाली गली में होली की पूर्णिमा की रात लवकुश माहौर की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थियों में मौत हुई थी। घटना के बाद से ही परिजन पड़ोसी युवक विक्रम परमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस इसे सुसाइड केस मानकर चल रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की तो परत-दर-परत मामला साफ होता गया।
पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि, मृतक लवकुश माहौर की पत्नी खुशी पड़ोसी युवक विक्रम परमार से काफी लंबे समय से संपर्क में थी। विगत 15 दिन पहले उसने बेटे को जन्म दिया था। वह अपने पति को रास्ते से हटाकर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। घटना दिनांक की रात करीब 2 वजे खुशी ने विक्रम परमार को फोन कर अपने घर बुलाया था। विक्रम ने घर आने से मना किया तो उसने अपने 15 दिन के बेटे की सौगंध दे दी। उसने विक्रम के आने के इंतजार में कमरे का दरवाजा भी खुला छोड़ दिया था। विक्रम उसके कमरे में पहुंचा तो लवकुश बिस्तर पर गहरी नींद में सो रहा था। खुशी ने अपने प्यार की दुहाई देते हुए पति की हत्या करने की बात कही। खुशी के कहने पर विक्रम ने बिस्तर पर सो रहे लवकुश की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह छत के रास्ते भागकर अपने घर जाकर सो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी तथा उसके आशिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है।
Morena Murder : मुझे मार दो या मेरे बेटे को
आशिक के मना करने पर पत्नी बोली, मुझे मार दो या मेरे बेटे को, अब तुम्हारे बिना नहीं रह सकती
पुलिस पूछताछ में अरोपी ने बताया कि, खुशी ने हत्या करने की बात कही तो उसने साफ मना कर दिया था। इसके बाद खुशी बोली यह बेटा तुम्हारा है। इसे मार दो या फिर मेरी हत्या कर दो। अब में इसके साथ नहीं रह सकती। इसे मारकर मुझे यहां से अपने साथ ले चलो। इसलिए मजबूर होकर उसने लवकुश की गोली मारकर हत्या कर दी।
Ream More : Morena में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, दो युवकों की मौत

