रिपोर्ट- सुमन
ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व पारंपरिक उत्साह और अनोखी रस्मों के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की गलियां रंग-गुलाल से सराबोर दिखीं और लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं।
ReengusDhulandi2026 : धूलंडी के मौके पर यहां सदियों पुरानी परंपरा के तहत प्रतीकात्मक मुर्दे की शवयात्रा और दुल्हे की बारात एक साथ निकाली गई। शवयात्रा समाज की बुराइयों के अंत का संदेश देती है, जबकि बारात खुशहाली और समृद्धि के आगमन का प्रतीक मानी जाती है।

ReengusDhulandi2026 : एक ओर जहां शवयात्रा में शामिल लोग मातम का दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर ढोल-नगाड़ों की थाप पर बारात में नाचते-गाते लोग उत्सव का माहौल बना रहे थे।

ReengusDhulandi2026 : दोपहर बाद दशहरा मैदान में प्रतीकात्मक मुर्दे का दाह संस्कार किया गया। आयोजन के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। हर साल इस अनूठी परंपरा को देखने आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग रींगस पहुंचते हैं।

