Shatak Movie: एमपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक संघ के 100 साल ‘,CM डॉ मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Shatak Movie

Report by: Akash Sen

Shatak Movie: ऐतिहासिक ड्रामा, बायोपिक और सामाजिक फिल्में देखने वाले फिल्म प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। एमपी की डॉ मोहन यादव सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पर बनी ‘शतक’ फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। यह फिल्म राष्ट्रसेवा, संस्कार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संदेश देती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की परंपरा से जोड़ा गया है। इस निर्णय से जनता और सिनेमाहॉल मालिकों को राहत मिली है। ‘शतक: संघ के 100 साल’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास और संस्थापकों पर आधारित है, जिसका निर्माण वीर कपूर ने किया है।

Shatak Movie: आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की बात करती यह मूवी

सरकार के इस कदम से जनता के साथ-साथ सिनेमाहॉल के मालिकों को भी बड़ी राहत मिली है। शतक फिल्म आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की बात करती है। इस फिल्म में संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव का संदेश छिपा हुआ है। टैक्स फ्री किए जाने से पहले मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि शतक फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कार की परंपरा की बात करती है। इस परंपरा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने वर्षों से जीवित रखा है।

Shatak Movie: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी जानकारी

CM डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘हिंदी फिल्म ‘शतक’ को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। यह फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कारों की उस परंपरा को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से जीवित रखा है। फिल्म ‘शतक’ संदेश देती है कि संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव से ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।’ सीएम डॉ. यादव के इस निर्णय की आम जनता ने जमकर तारीफ की है।

Shatak Movie

Shatak Movie: क्या है फिल्म की खासियत?

  • • यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के इतिहास पर आधारित है।
  • • इसमें राष्ट्रसेवा, संस्कार और संगठित विचारधारा का संदेश दिया गया है।
  • • फिल्म आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में चरित्र, सेवा भाव और संगठन की भूमिका को दर्शाती है।
  • • इसका निर्माण वीर कपूर ने किया है।

Shatak Movie: सरकार के इस फैसले का स्वागत

सरकार के इस फैसले का आम जनता और सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया है। टैक्स फ्री होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को अधिक दर्शक मिलेंगे। ‘शतक: संघ के 100 साल’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि विचार और सेवा की कहानी है, जिसे अब मध्य प्रदेश में हर कोई कम कीमत पर देख सकेगा।

read also: Holika Dahan : मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका दहन, CM डॉ. यादव ने की सपत्नीक पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दी मंगलकामनाएं