रिपोर्टर : अभिलाष देवांगन
Chhattisgarh : राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम नादिया में आयोजित तीन दिवसीय होली महोत्सव में आज आस्था, संस्कृति और राजनीति का अनोखा संगम देखने को मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर शिरकत की और कबीर मठ के विकास के लिए लाखों रुपये की सौगात दी।

Chhattisgarh : रंग-गुलाल, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पूरे गांव में विशेष तैयारियाँ की गई थीं। उनके साथ कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद संतोष पांडेय, और राजनांदगांव नगर निगम के महापौर मधुसूदन यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Chhattisgarh : कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संत समाज से आशीर्वाद लिया और प्रदेश में सामाजिक समरसता एवं विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कबीर मठ के विकास और अधोसंरचना विस्तार के लिए लाखों रुपये की घोषणा की, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह और बढ़ गया।
तीन दिवसीय महोत्सव में भजन-कीर्तन, संत सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
RAED MORE : RAIPUR NEWS : कांग्रेस पार्टी की पूर्व उम्मीदवार दीप्ति दुबे ने भाजपा पर किए वादाखिलाफी के आरोप

