रिपोर्टर:प्रविंस मनहर
RAIPUR NEWS : नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस की पूर्व उम्मीदवार दीप्ति दुबे ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रायपुर नगर निगम में भाजपा द्वारा एक साल पहले जारी किए गए 36 वादों वाले अटल विश्वास पत्र में से कोई भी पूरा नहीं हुआ।

RAIPUR NEWS : दीप्ति दुबे ने कहा कि नगर निगम चुनाव में जनता ने भाजपा को 36 वादों की सूची देखकर भारी बहुमत से विजयी बनाया था, लेकिन अब लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 26 अन्य वादे, जो लोगों की दैनिक जरूरतों से जुड़े हैं, आज भी अधूरे हैं।
RAIPUR NEWS : पूर्व महापौर प्रत्याशी ने वर्तमान महापौर मीनल चौबे से इन वादों की स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा, “जनता से वोट लेने से पहले अटल विश्वास पत्र जारी कर भरोसा दिलाया गया कि शहर की तस्वीर बदल दी जाएगी, लेकिन यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि नैतिक जवाबदेही का सवाल है। अटल जी का नाम सिर्फ सम्मान का विषय नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
READ MORE : Sasaram : जदयू के संगठनात्मक चुनाव में भारी हंगामा, जिलाध्यक्ष पद को लेकर भिड़े दो गुट

