Mussoorie News : लक्ष्मी नारायण मंदिर सभागार में भव्य आयोजन, फूलों की होली से गूंजा माहौल
Mussoorie News : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मसूरी नगर पालिका की पूर्व सभासद सरिता पवार द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मसूरी से कांग्रेस विधायक जोत सिंह गुनसोला और पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं और बच्चों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली का आगाज़ किया। पूरा सभागार “होली है” के उल्लास से गूंज उठा।

पारंपरिक रंगों के स्थान पर फूलों की होली खेली गई, जिससे वातावरण सौहार्दपूर्ण और आध्यात्मिक बना रहा। महिलाओं ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को गले लगाया और भाईचारे व एकता का संदेश दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक गीतों और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
Mussoorie News : सामाजिक समरसता पर जोर, नेताओं ने दी शुभकामनाएं
Mussoorie News : पूर्व सभासद सरिता पवार ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का पर्व है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आयोजन का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है और वह हर वर्ष समाज में आपसी मेलजोल बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित करती हैं।
मुख्य अतिथि जोत सिंह गुनसोला और मनमोहन सिंह मल्ल ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग त्योहारों को राजनीतिक रंग देने का प्रयास करते हैं, जबकि होली का असली स्वरूप प्रेम और भाईचारे में है। उन्होंने आगामी 2027 के चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं और जनता आने वाले समय में अपना निर्णय देगी।
read more : Rohtas: इलाज के दौरान युवक की मौत, दो गिरफ्तार, आगे की जांच कर रही पुलिस

