,

Roorkee: किशनपुर जमालपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर पथराव; वीडियो वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Roorkee

Report by: Salman Malik

Roorkee: रुड़की के भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर जमालपुर गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ।

Roorkee: पथराव में महिला समेत तीन घायल

घटना के दौरान दोनों ओर से एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए। इस पथराव में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Roorkee: छतों और गलियों से हुआ पथराव

Roorkee

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग छतों पर खड़े होकर दूसरे पक्ष पर लगातार पथराव कर रहे थे, जबकि नीचे गली में खड़े लोग भी जवाबी पथराव कर रहे थे। स्थिति कुछ समय तक तनावपूर्ण बनी रही।

Roorkee: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो एक पड़ोसी द्वारा बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच खुलकर पथराव होता दिखाई दे रहा है।

Roorkee: पुलिस जांच में जुटी

मामले को लेकर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामला एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पथराव का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

read also: Haridwar: कनखल में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर