HARIDWAR NEWS 26 FEB : जूना अखाड़ा द्वारा गुरुवार को आयोजित एक भव्य एवं आध्यात्मिक समारोह में स्वामी चक्रपाणि महाराज को विधिवत रूप से जगद्गुरु शंकराचार्य के पद पर अभिषिक्त किया गया। पद ग्रहण करने के पश्चात उनका नया नाम स्वामी चक्रपाणि नंद गिरि महाराज घोषित किया गया।

समारोह हरिद्वार में वैदिक मंत्रोच्चार एवं सनातन परंपराओं के अनुरूप सम्पन्न हुआ। यह अभिषेक स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज (आचार्य महामंडलेश्वर, जूना अखाड़ा) के निर्देशन तथा श्रीमहंत हरि गिरि महाराज और श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
HARIDWAR NEWS 26 FEB : अभिषेक उपरांत स्वामी चक्रपाणि नंद गिरि महाराज, श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के शिष्य बने। समारोह के दौरान पंचगुरु परंपरा का निर्वहन करते हुए विभिन्न संतों ने उन्हें चोटी गुरु, भगवा गुरु, रुद्राक्ष गुरु, विभूति गुरु एवं लंगोटी गुरु के रूप में विधिवत दीक्षा प्रदान की।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्मकुंड घाट पर गंगा पूजन से हुई। इसके पश्चात भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और अंत में हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मायादेवी मंदिर में उनका शंकराचार्य पद पर विधिवत अभिषेक किया गया।
HARIDWAR NEWS 26 FEB : इस अवसर पर जूना अखाड़ा के अनेक संत-महात्मा एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज सहित अन्य संतगण शामिल थे।

