By : कुलदीप सैनी
Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े करीब 590 करोड़ रुपये के गबन मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को आज पंचकूला की अदालत में पेश किया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जांच के दौरान आरोपियों को हिरासत में लिया था। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां माननीय अदालत ने चारों आरोपियों को 7-7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। मामले से जुड़े दस्तावेजों, लेन-देन और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

Panchkula : धनराशि का दुरुपयोग
सूत्रों के मुताबिक यह घोटाला हरियाणा सरकार के अलग-अलग विभागों से संबंधित है और इसमें बड़ी धनराशि के दुरुपयोग के आरोप सामने आए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है तो आगे और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।
Read More : Haryana में शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं, CM नायब सैनी ने दिए नकल रहित परीक्षाओं के दिशा निर्देश
