,

Priyanka Chopra की फिल्म “द ब्लफ” पर निक जोनास ने जताया प्यार, मंगलसूत्र पहन प्रियंका के लिए प्यार जताया

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लंबे समय बाद वह किसी भारतीय फिल्म में नजर आने जा रही हैं, जिससे उनके फैंस में उत्साह है। इसके अलावा वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स और अपने परिवार को लेकर भी लगातार चर्चा में रहती हैं। हॉलीवुड सिंगर निक जोनास के साथ उनके रिश्ते ने भी हमेशा मीडिया का ध्यान खींचा है। कपल अक्सर “कपल गोल्स” सेट करते आए हैं और अब उनका एक नया वीडियो वायरल हुआ है।

Priyanka Chopra: निक जोनास ने पहना मंगलसूत्र

Priyanka Chopra

निक जोनास ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह प्रियंका की फिल्म द ब्लफ के बारे में बात कर रहे थे। वीडियो में उनके हाथ पर मंगलसूत्र देखा गया, जिसे उन्होंने ब्रेसलेट की तरह पहना था। इस वीडियो को देखकर भारतीय फैंस खुश हो गए और सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने निक के इस प्यारे अंदाज की तारीफ की।

Priyanka Chopra: द ब्लफ की तारीफ करते नजर आए निक

वीडियो में निक ने बताया कि उन्हें प्रियंका की फिल्म द ब्लफ इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे दो बार देखा है। साथ ही उन्होंने प्रियंका के लिए एक स्पेशल ड्रिंक बनाई, जिसे पीते ही प्रियंका ने उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें बेस्ट हसबैंड कहा। वीडियो के अंत में निक ने फैंस से भी फिल्म देखने की अपील की।

Priyanka Chopra: प्रियंका ने पूरी की निक की ख्वाहिश

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

निक ने पहले अपने रिश्ते के बारे में बताया था कि वह हमेशा से ऐसी पार्टनर चाहते थे, जो उनके विचारों से मेल खाए। प्रियंका ने उन्हें वह सब कुछ दिया, जिसकी उन्हें चाह थी। निक खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उनका परिवार अलग-अलग संस्कृतियों और आस्थाओं का मेल है। कपल ने 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी और 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का स्वागत किया।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा दिखेंगी वाराणसी में

वर्क फ्रंट पर, प्रियंका जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी, जिसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। प्रियंका हाल ही में हैदराबाद में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में भी शामिल हुई थीं, जहां महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मौजूद थे। फिल्म में प्रियंका मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी।

read also: Mahika Sharma birthday: हार्दिक पांड्या ने मनाया गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर किया रोमांटिक पोस्ट

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…