,

Lakhisarai: सदर अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत, परिजन नाराज

Lakhisarai

Report by; Santosh Gupta, Edit by: Priyanshi Soni

Lakhisarai: लखीसराय से बड़ी खबर सामने आई है। सूर्यगढ़ा प्रखंड के अलीनगर निवासी दीपक कुमार और उनकी पत्नी श्वेता अपने नवजात बच्चे को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाए, लेकिन विशेष नवजात देखभाल इकाई (SNCU) में डॉक्टर नदारद थे। नर्स के भरोसे इलाज के दौरान ऑक्सीजन समेत जरूरी सुविधाएँ न मिलने से नवजात की मौत हो गई। परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Lakhisarai: SNCU में डॉक्टर नहीं, नर्स के भरोसे इलाज

जानकारी के अनुसार, नवजात की स्थिति गंभीर होने पर उसे एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर मौजूद नहीं थे और नर्स के भरोसे इलाज किया गया। आवश्यक ऑक्सीजन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, जिससे बच्चे की मौत हो गई।

Lakhisarai: कड़ी कार्रवाई की मांग

Lakhisarai

घटना के बाद परिजन और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वे अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

Lakhisarai: अस्पताल का बयान

एसएनसीयू प्रभारी डॉ. विभूषण ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। परिजनने बताया “हमारा बच्चा सही इलाज न मिलने से चला गया, दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।”

वहीं, डॉ. विभूषण, एसएनसीयू प्रभारी “मामले की जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।”

यह खबर भी पढ़ें: Mahika Sharma birthday: हार्दिक पांड्या ने मनाया गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर किया रोमांटिक पोस्ट

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…