,

MP: Top 10

/mp-top-10-september-10/

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

1. आधे मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश, ओले भी गिरे
फरवरी में चौथी बार मौसम ने करवट ली। पिछले 24 घंटे में 80 से ज्यादा शहरों में बारिश दर्ज की गई। 23-24 तारीख को फिर से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

2. जबलपुर में दुर्गा मंदिर के पास विवाद, मारपीट और पथराव
आरती और नमाज एक ही समय होने के दौरान विवाद की स्थिति बनी। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

3. इंदौर एयरपोर्ट पर 200 नई सीटें लगेंगी
टर्मिनल विस्तार के साथ यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी। छोटे एटीआर विमान अब नए टर्मिनल से उड़ान भर सकेंगे, जिससे क्षमता में इजाफा होगा।

4. सड़क पार कर रही बच्ची को कार ने मारी टक्कर
तेज रफ्तार कार ने बच्ची को उछाल दिया। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन समेत फरार हो गया। घटना का वीडियो सामने आया है।

5. इंदौर में नर्सिंग ऑफिसर्स से 2.92 करोड़ की ठगी
प्रॉपर्टी निवेश में मुनाफे का झांसा देकर चार अधिकारियों से अलग-अलग रकम ऐंठी गई। मामले की जांच जारी है।

6. ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में 3.29 लाख रुपए पार
मोबाइल अपडेट के दौरान खातों से रकम कट गई। पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है और साइबर जांच शुरू हो गई है।

7. भोपाल में पहली बार फेमिना मिस इंडिया-2026 का ग्रैंड फिनाले
धनुश्री चौहान विजेता बनीं और अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

8. भोपाल-उज्जैन समेत 25 जिलों में बारिश
श्योपुर में 1 इंच बारिश दर्ज की गई। 63 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चली। कई जगह फसलें गिर गईं, प्रशासन ने सर्वे के आदेश दिए हैं।

9. इंदौर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुकान में घुसी
एमजी रोड इलाके में हुए हादसे में दो युवक घायल हुए। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर के नशे में होने की बात सामने आई है।

10. इंदौर में शिवाजी जयंती पर भव्य रैली
भगवा ध्वज, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ निकली रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। जयघोष से शहर गूंज उठा।

Read also: Horoscope: 20-02-26

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…