,

कोहली ने दिया ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी को धक्का, ऑस्ट्रेलियन जर्नलिस्ट से हो चुकी है झड़प

Kohli pushed Australian player, clashed with Australian journalist

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर विवादों में फंस गए है। मैच के दौरान कोहली के रवैये के चलते उनपर जुर्माना भी लगाया गया है साथ ही एक डी-मैरिट पॉइंट भी दिया गया है। दरअसल मैच रेफरी एंडी पाएक्रॉफ्ट ने कोहली की 20% मैच फीस काटी है। साथ ही एक डी-मेरिट पॉइंट भी दिया है। कोहली पर यह जुर्माना मैदान पर खराब व्यवहार के लिए लगाया गया है। 37 साल के विराट कोहली ने डेब्यू मैच खेल रहे 19 साल के ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कोंस्टास को धक्का मारा और बहस भी की। यह वाकया ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें और 11वें ओवर के बीच देखने को मिला। कोहली ने रेफरी के सामने सुनवाई के दौरान अपनी गलती स्वीकार कर ली।

क्या होगा डी-मैरिट पॉइंट से

कोहली को एक डीमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। डीमेरिट पॉइंट एक पेनाल्टी सिस्टम है, जो खिलाड़ियों को उनके खराब व्यवहार या कोई नियम तोड़ने के लिए दिया जाता है। दो से अधिक डी-मेरिट पॉइंट होने पर खिलाड़ियों को एक से ज्यादा टेस्ट, वनडे या टी-20 मैच के लिए बैन किया जा सकता है। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, क्रिकेट में अनजाने में भी, लापरवाही से चलने या दौड़ने या किसी अन्य खिलाड़ी को टकराने के अलावा कंधे से कंधा मिलाकर चलने की अनुमति नहीं है। ऐसा करने पर आईसीसी लेवल-1 का उल्लंघन माना जाता है। वहीं, अंपायर के साथ ऐसा करने पर लेवल-3 का उल्लंघन होता है। लेवल-1 और लेवल-2 के उल्लंघन पर 1 से 2 डिमेरिट पॉइंट्स के साथ शून्य से 50 फीसदी मैच फीस लगती है। लेवल-3 के उल्लंघन करने पर 6 टेस्ट और 12 वनडे का सस्पेंशन मिलता है।

ऑस्ट्रेलियन जर्नलिस्ट से भी भिड़ चुके है विराट कोहली

मेलबर्न एयरपोर्ट पर 19 दिसंबर को विराट कोहली ऑस्ट्रेलियन मीडिया से भिड़ गए थे। वे मीडिया को परिवार के फोटो लेने से मना कर रहे थे, लेकिन चैनल-7 की जर्नलिस्ट ने फोटो ली। इस पर ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने कहा, एयरपोर्ट पब्लिक प्रॉपर्टी है।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Flydubai : इजराइली ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘माको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…