,

Mathura: मंडप में अधूरी रह गईं दो बहनों की खुशियाँ, फेरों से पहले बड़ा दूल्हा फरार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mathura

रिपोर्ट, खन्ना सैनी

Mathura : जिले के थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव पेंठा में मंगलवार की रात एक ऐसी घटना घटी जिसने सबको हैरान कर दिया। यहाँ एक ही मंडप में दो सगी बहनों का विवाह संपन्न होना था, लेकिन ऐन वक्त पर बड़ा दूल्हा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। दूल्हे के इस कदम ने न केवल बड़ी बहन की शादी रोकी, बल्कि छोटी बहन का विवाह भी अधर में लटक गया। पुलिस अब फरार दूल्हे की तलाश में जुटी है।

बहाना बनाकर निकला और फिर नहीं लौटा दूल्हा

Mathura जानकारी के अनुसार, पेंठा निवासी पप्पू बघेल की दो बेटियों, करिश्मा और पिंकी का विवाह राजस्थान (डीग) के सतवास गांव निवासी दो सगे भाइयों, विकास और चेतन के साथ तय हुआ था। मंगलवार रात जब शादी की रस्में चल रही थीं, तभी बड़ा भाई विकास लघुशंका का बहाना बनाकर मंडप से बाहर निकला। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद पता चला कि वह गांव से फरार हो चुका है। दूल्हे के भागने की खबर मिलते ही शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं।

पंचायत में हुआ फैसला: 13.50 लाख रुपये लौटाएगा लड़का पक्ष

Mathura घटना के बाद उपजे तनाव को देखते हुए दोनों गांवों के प्रबुद्ध जनों की पंचायत बुलाई गई। लड़का पक्ष पर वादाखिलाफी और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए लड़की पक्ष ने कार्रवाई की मांग की। पंचायत में हुए समझौते के अनुसार, लड़का पक्ष शादी में चढ़ाया गया सारा जेवर (सोने-चांदी की चेन, अंगूठियां व अन्य सामान) वापस करने और हर्जाने के तौर पर लड़की पक्ष को 13.50 लाख रुपये देने पर सहमत हुआ है।

गांव की युवती के साथ भागने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Mathura लड़की के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की ही एक युवती समारोह में आई थी, जिसके साथ उनका बड़ा दामाद विकास फरार हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने दूल्हे के परिवार के 6-7 सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार दूल्हे की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

Read this: Washington : जाह्नवी कंडुला केस: सिएटल प्रशासन और पीड़ित परिवार के बीच 262 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक समझौता, कानूनी कार्यवाही समाप्त

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में