,

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया क्रिसमस का तोहफा, 95 आईएएस का हुआ प्रमोशन

लखनउ उत्तर प्रदेश सरकार ने 95 आईएएस अधिकारयों का प्रमोशन कर दिया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने यह पदोन्नति क्रिसमस के मौके पर दी है। प्रमोशन के आदेश बुधवार रात में मंत्रालय से जारी कर दिए गए है। जिसमें 95 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों प्रमोशन दिया गया है।

7 सचिवों को बनाया प्रमुख सचिव

प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 95 अफसरों को क्रिसमस के अवसर पर पदोन्नति का तोहफा दिया है। आजमगढ़ के मंडलायुक्त मनीष चौहान और खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू सहित सात आईएएस अफसरों को सचिव से प्रमुख सचिव पद पर प्रमोशन किया गया है। वहीं लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवारए कानपुर नगर के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह समेत 38 आईएएस को जिलाधिकारी एवं विशेष सचिव स्तर से सचिव स्तर में प्रमोशन मिला है। नियुक्ति विभाग ने बुधवार को प्रमोशन का आदेश जारी किया। 2000 बैच के आईएएस अधिकारी सौरभ बाबूए मनीष चौहान, रंजन कुमारए अनुराग यादव और रणवीर प्रसाद को सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है। इनके अतिरिक्त 2000 बैच के आईएएस अधिकारी अमित गुप्ताए दीपक अग्रवाल का भी प्रमोशन किया गया है।

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…