,

Bhagalpur : प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, शाहकुंड में सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

Bhagalpur

Report by: Sanjeev Sharma, Edit by: Priyanshi Soni

Bhagalpur : बिहार के भागलपुर प्रशासन ने मंगलवार को शाहकुंड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। असरगंज मोड़ से लेकर मुख्य बाजार तक बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया।

Bhagalpur : पहले दिया गया था नोटिस

अभियान की अगुवाई आईएएस अधिकारी जतिन कुमार के निर्देश पर की गई। प्रशासन की ओर से पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमणकारियों को जमीन खाली करने की चेतावनी दी गई थी। निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई।

Bhagalpur : एक दिन की अंतिम मोहलत

Bhagalpur

प्रशासन ने शेष अतिक्रमणकारियों को एक दिन का अंतिम समय दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो दोबारा बुलडोजर चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bhagalpur : कार्रवाई के दौरान नोकझोंक

अभियान के दौरान कुछ स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bhagalpur : अवैध कब्जों पर सख्त रुख

प्रशासन का कहना है कि सरकारी संपत्ति को अतिक्रमण मुक्त कराना प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सार्वजनिक भूमि का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Read also: Rohtas : डेहरी में नवनिर्मित अनुमंडल व्यवहार न्यायालय भवन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…