,

Horoscope 10-02-2026: जानें आज का राशिफल

https://swadeshlive.com/horoscope-14-june-2026/

By: Priyanshi Soni

Horoscope 10-02-2026:

मेष राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। काम का बोझ अधिक होने से आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं, इसलिए धैर्य से कार्य करें और अपने वरिष्ठ की बातों पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए आप अपने व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने की संभावना है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और पारिवारिक मुद्दे सुलझेंगे।

वृष राशि : आज का राशिफल
आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान के परीक्षा परिणाम आ सकते हैं और आप उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे। नौकरी से जुड़े किसी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक व्यवसाय में कठिनाई आने पर बुजुर्गों से सलाह लेना आपके लिए सही रहेगा।

मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आप समझदारी से अपने कार्य पूरे करेंगे और किसी सम्मान से भी नवाजे जा सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे और घर के लिए नई चीजें खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत से दूर होगी। पिता से बात करते समय सावधानी रखें। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी।

Horoscope 10-02-2026:

Horoscope 10-02-2026

कर्क राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए खास तौर पर शुभ रहेगा। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पुरानी गलती उजागर हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें और निजी बातें साझा न करें। व्यापार में उतार-चढ़ाव के बाद अच्छा लाभ होगा। वरिष्ठों की सलाह मानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी।

सिंह राशि : आज का राशिफल
आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, लापरवाही न करें। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के कारण बाहर जाना पड़ सकता है। लंबे समय से रुका सरकारी काम आगे बढ़ सकता है, जिसके लिए अनुभवी लोगों से मिलना होगा। बेवजह क्रोध करने से बचें, अन्यथा आपकी छवि प्रभावित हो सकती है।

कन्या राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आनंद और मनोरंजन से भरा रहेगा। पुरानी गलतियों से सीख लें। यदि कर्ज लिया है तो उसे चुकाने का प्रयास करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। वाहन खराब होने से खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। सरकारी काम में रुकावट आ सकती है।

Horoscope 10-02-2026:

Horoscope 10-02-2026

तुला राशि : आज का राशिफल
आज का दिन मध्यम रूप से शुभ रहेगा। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और प्रेम-भाव बना रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। विवादों से दूर रहें, अन्यथा कानूनी परेशानी हो सकती है। निवेश सोच-समझकर करें।

वृश्चिक राशि : आज का राशिफल
आज खर्च अधिक हो सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उन पर अतिरिक्त दबाव न डालें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। नए काम की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि : आज का राशिफल
आज का दिन सुखद रहेगा। घर में अतिथि आ सकते हैं। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। घर और अन्य जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे। राजनीति से जुड़े लोग जल्दबाजी से बचें।

मकर राशि : आज का राशिफल
आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। हालांकि परिवार में किसी की सेहत खराब होने से चिंता रहेगी। उधार दिया पैसा लौटने में देरी हो सकती है। अपने काम स्वयं संभालें। रुका सरकारी काम पूरा हो सकता है।

Horoscope 10-02-2026

कुंभ राशि : आज का राशिफल
आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन मेहनत पर भरोसा रखें। काम टालने से बचें। किसी से मांग कर वाहन न चलाएं। जीवनसाथी की इच्छा पूरी करेंगे। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। अटकी हुई प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है।

मीन राशि : आज का राशिफल
आज लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। अविवाहितों के जीवन में नया रिश्ता आ सकता है। परिवार के भीतर किसी साजिश से सतर्क रहें। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी और आप घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…