Indore: दिनेश प्रजापति की समस्या का हुआ संवेदनशीलता के साथ समाधान, CM डॉ. मोहन यादव का जताया आभार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indore

Edit by: Priyanshi Soni

Indore: इंदौर में सामने आए एक प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए त्वरित और संवेदनशील हस्तक्षेप किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिनेश प्रजापति एवं उनकी माता श्रीमती रामप्यारी बाई की वर्षों से चली आ रही समस्या का मानवीय दृष्टिकोण के साथ समाधान सुनिश्चित किया गया।

Indore: तत्काल पेंशन प्रक्रिया प्रारंभ

Indore

परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल KYC पूर्ण कर पेंशन प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई, वहीं अरविंदो अस्पताल में समुचित उपचार की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा BLO के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कराई गई है।

Indore: इस त्वरित कार्रवाई से परिवार को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री जी का जताया आभार

दिनेश प्रजापति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी माता की पेंशन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और सरकार द्वारा इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।

read also: Wheat Procurement Registration 2026: आज से गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन शुरू, 7 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य