,

Rohtas : कार्यक्रम के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद में गई जान

Rohtas

Report by: Avinash Srivastwa, Edit by; Priyanshi Soni

Rohtas : रोहतास जिले में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सूर्यपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढनडीह गांव में नाच कार्यक्रम के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ढोढनडीह गांव निवासी राजेश्वर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र वीर बहादुर सिंह के रूप में हुई है।

Rohtas : स्टेज पर चढ़ने को लेकर हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार ढोढनडीह गांव में एक शादी समारोह के दौरान नाच कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर वीर बहादुर सिंह और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने वीर बहादुर को जबरन स्टेज से नीचे खींच लिया।

Rohtas : तीन गोलियां मारकर की गई हत्या

Rohtas

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने वीर बहादुर सिंह पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं। गोली मुंह और गर्दन में लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Rohtas : गोली चलने से मची अफरा-तफरी

गोली की आवाज सुनते ही नाच कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

Rohtas : सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया।

Rohtas : आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच जारी है।

Read also: Jagdishpur: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 98 बोतल विदेशी शराब जब्त

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…