,

Jhansi: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भांजी को उपहार देने जा रहे मामा की अचानक गिरकर मौत

Jhansi

Jhansi । उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक विवाह समारोह के दौरान उस वक्त कोहराम मच गया, जब दुल्हन के मामा की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। रक्सा थाना क्षेत्र के एक मैरिज गार्डन में हुई यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। इस दुखद हादसे ने शादी के जश्न भरे माहौल को शोक की लहर में बदल दिया है।

स्टेज की ओर बढ़ते समय हुआ हादसा

Jhansi मृतक की पहचान झांसी शहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी 62 वर्षीय हरिमोहन सेन के रूप में हुई है। हरिमोहन अपनी मुंहबोली बहन की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए डेली गांव स्थित मैरिज गार्डन आए थे। चश्मदीदों के अनुसार, वह अपनी भांजी के लिए उपहार में साड़ी लेकर स्टेज की ओर जा रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चलते-चलते वह अचानक कुर्सियों के पास रुके और फिर वहीं गिर पड़े।

व्यस्तता के कारण नहीं गया ध्यान, मौके पर तोड़ा दम

Jhansi शादी समारोह की गहमागहमी और शोर-शराबे के कारण शुरुआत में किसी का ध्यान हरिमोहन की ओर नहीं गया। कुछ समय बाद जब परिजनों ने उन्हें कुर्सियों पर अचेत अवस्था में देखा, तो हड़कंप मच गया। मौजूद लोगों ने उन्हें होश में लाने के लिए तुरंत सीपीआर (CPR) देने का प्रयास किया, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची 112 पुलिस टीम ने उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का पोस्टमार्टम से इनकार

Jhansi इस दुखद घटना के बाद दुल्हन के परिवार और मेहमानों में शोक व्याप्त है। डॉक्टरों ने प्राथमिक रूप से इसे ‘सडन कार्डियक अरेस्ट’ का मामला माना है। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई या शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। भांजी को आशीर्वाद और उपहार देने आए मामा की इस तरह हुई विदाई ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया है।

Read this: Madhya Pradesh : राज्य सरकार किसान, उद्योग और व्यापार को साथ लेकर तैयार कर रही है विकास का नया मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…