,

क्या सच में वंदेभारत ट्रेन भटकी? रेलवे अधिकारियों ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर वंदे भारत ट्रेन के भटकने की खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि जिस वंदे भारत ट्रेन को गोवा जाना था, वह कल्याण पहुंच गई। अब रेलवे अधिकारियों ने इस मामले में सफाई दी है और बताया कि रास्ता एक टेक्निकल ग्लिच की वजह से बदला था और रूट को डायवर्ड किया गया था। असल में वंदे भारत ट्रेन अपने रेगुलर रूट से डेविएट हो गई थी। बताया जा रहा है कि दिवा स्टेशन पर तकनीकी खराबी आ गई थी। उस खराबी के चलते पनवेल स्टेशन वाला रूट लेने के बजाय ट्रेन ने कल्याण का रूट पकड़ लिया और वंदे भारत 90 मिनट की देरी से गोवा पहुंची। सेंट्रल रेलवे चीफ (पीआरओ) ने कहा कि यह एक सिग्नल फेलियर था, प्वाइंट नंबर 103 पर तकनीकी खराबी आ गई थी। जानकारी तो यह भी मिल रही है कि ट्रेन कल्याण स्टेशन तो सुबह 7.04 बजे पहुंच गई थी, फिर वापस उसे दिवा स्टेशन के लिए डायवर्ट किया गया, वहां वह सुबह 7.13 बजे पहुंची। इस ट्रेन की रफ्तार भी सामान्य ट्रेनों से ज्यादा है, ऐसे टेक्निकल ग्लिच भी काफी कम ही देखने को मिलते हैं। वैसे अब तो चर्चा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की भी हो रही है। असल में पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार यात्री काफी समय से कर रहे हैं जो बहुत ही जल्द खत्म होने वाला है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में जो सुविधाएं मिलने वाली है वह किसी 5 सितारा होटल से कम नहीं है या फिर ये कह सकते हैं कि इसके आगे हवाई जहाज भी फेल है।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…