Public Health Infrastructure: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रखा अगले तीन वर्षों का रोडमैप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Public Health Infrastructure: Minister Shyam Bihari Jaiswal presented the roadmap for the next three years

Public Health Infrastructure: मानव संसाधन को मिली प्राथमिकता

रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य प्रणाली की असली ताकत उसका प्रशिक्षित और समर्पित मानव संसाधन होता है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में डीएचएस और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत डॉक्टर, नर्स तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के कुल 1639 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। साथ ही लगभग 2300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि एनएचएम के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों और चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए हर महीने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रखी गई है, जिससे अस्पतालों में चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता बेहतर हो सके।

READ ALSO: YogaWithRamdev : हरिद्वार में सीएम डॉ. यादव ने लिया संतों का आशीर्वाद, बाबा रामदेव के साथ किया योगाभ्यास

Public Health Infrastructure: स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार पर विशेष जोर

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केवल स्टाफ की नियुक्ति ही नहीं, बल्कि चिकित्सा ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर भी सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। 15वें वित्त आयोग, पीएम-अभिम योजना और राज्य बजट के माध्यम से पिछले दो वर्षों में प्रदेश के अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन वर्षों में सरकार की योजना प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की है, ताकि आम नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके और बीमारियों की रोकथाम भी सुनिश्चित हो।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को