यूपी पुलिस ने किया बैंक लूट के आरोपी का एनकाउंटर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

लखनऊ : यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में बैंक लूट के एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया जबकि दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा। बता दें कि बीते दिनों चिनहट के मटियारी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में लॉकर काट के करोड़ों रूपए और गहने चोरी हो गए थे। जिसको लेकर पुलिस ने गिरोह पर इनाम भी घोषित कर दिया था। इस गिरोह के 2 सदस्यों का सामना तड़के सुबह पुलिस से हो गया। जिस पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, आत्मसुरक्षा के चलते पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक आरोपी ढेर हो गया जबकि दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा। मृतक आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। मृत बदमाश की पहचान सन्नीदयाल निवासी अमलिया थाना असरगंज जनपद मुंगेर प्रदेश बिहार के रूप में हुई है। यह भुठभेड़ आज तड़के बक्सर सीमा पर हुई है। एसपी के मुताबिक मृत बदमाश पर 25 हजार रुपये का ईनाम था।

रूटिंन चेकिंग के दौरान मुंह बांधकर जाते दिखे बदमाश
एसपी डा. ईरज राजा के मुताबिक पुलिस रूटिंन चेकिंग कर रही थी। बारा चौकी इंचार्ज ने एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को मुंह बांधकर अपनी ओर आते देख रोकने का प्रयास किया। लेकिन, बाइक सवार तेज गति से पुलिस टीम पर बाइक चढ़ाने का प्रयास करते हुए बिहार बॉर्डर की ओर तेज गति से भागने लगे। चौकी इंचार्ज ने प्रभारी निरीक्षक गहमर को सूचना दी। बक्सर बॉर्डर पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने बाइक मोड़ कर कुतुबपुर पुराने बंद पड़े खंडहर ढाबे की ओर तेज गति से भागने का प्रयास किया। आगे रास्ता न होने पर गाड़ी छोड़ कर पुलिस एक बदमाश फायर किया जाने लगा।

दूसरा बदमाश भागने में हुआ सफल
जबकि दूसरा फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने भी गोली चलाई और फायर करने वाले बदमाश के पैर और सीने में गोली लगी। पुलिस उसे सीएची भदौरा ले गई। जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को