,

Sasaram News: सासाराम में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक से 8 वर्षीय बालक का शव बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sasaram News

Report by: Avinash Srivastwa, Edit by: Priyanshi Soni

Sasaram News: सासाराम नगर थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के पास स्थित रेलवे ट्रैक से एक 8 वर्षीय बालक का शव बरामद किया गया है। मृतक बालक की पहचान दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है, जो फजलगंज निवासी विकास कुमार का पुत्र था।

Sasaram News: खेलने निकला, फिर नहीं लौटा घर

परिजनों के अनुसार दिव्यांशु मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

Sasaram News: पुलिस को दी गई सूचना, रात में मिला शव

Sasaram News

बालक के नहीं मिलने पर परिजनों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी अपने स्तर से तलाश शुरू की। इसी बीच रात में सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक बच्चे का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

Sasaram News: ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि बालक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी। बताया जा रहा है कि मृतक के घर से थोड़ी ही दूरी पर रेलवे ट्रैक स्थित है।

Sasaram News: पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read also: Rohtas News: अनाथ बालक को सात समंदर पार मिला प्यार, 1 वर्षीय हरीश को अमेरिकी दंपति ने लिया गोद

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश

MP: Top 10

MP : जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज

Chanakya Niti: जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो, इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य की सीख आएगी काम

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और