,

Rohtas News: अनाथ बालक को सात समंदर पार मिला प्यार, 1 वर्षीय हरीश को अमेरिकी दंपति ने लिया गोद

Rohtas News

Report by: Avinash Shrivastwa, Edit by: Priyanshi Soni

Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद भावुक और सुखद खबर सामने आई है। रोहतास स्थित विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में रह रहे एक वर्षीय अनाथ बालक हरीश को अब नया परिवार और नई पहचान मिल गई है। संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास निवासी दंपति कैमरन ली क्रो और रूचिल मेरी क्रो ने हरीश को विधिवत गोद लिया है। अब नन्हा हरीश सात समंदर पार टेक्सास की धरती पर एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ेगा।

Rohtas News: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सौंपा गया बालक

दत्तक ग्रहण की पूरी प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA), नई दिल्ली से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र के बाद और दत्तक ग्रहण अधिनियम के सभी प्रावधानों के तहत संपन्न की गई। सभी कानूनी औपचारिकताओं के पूर्ण होने के बाद जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण का अंतिम आदेश पारित किया।

Rohtas News: डीएम ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

Rohtas News

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बालक हरीश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने दंपति को सलाह दी कि बालक के टीकाकरण, स्वास्थ्य और समग्र विकास पर विशेष ध्यान दें, ताकि वह सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में आगे बढ़ सके।

Rohtas News: अमेरिकी दंपति के चेहरे पर छलकी खुशी

हरीश को पुत्र के रूप में पाकर अमेरिकी दंपति के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। यह पल सभी के लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहा।

Rohtas News: कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता विनीता कुमारी, ओएसडी आशीष रंजन, बाल संरक्षण पदाधिकारी विक्रमादित्य पाल तथा संस्थान के समन्वयक मिथिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Read also:
Nalanda News: करायपरसुराय में एएसपी शैलजा का जनता दरबार, 16 फरियादियों की सुनीं शिकायतें

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…