,

Nalanda News: करायपरसुराय में एएसपी शैलजा का जनता दरबार, 16 फरियादियों की सुनीं शिकायतें

Nalanda News

Report by: Subham Kumar, Edit by: Priyanshi soni

Nalanda News: नालंदा जिले के करायपरसुराय थाना परिसर में बुधवार को एएसपी शैलजा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में क्षेत्र के कुल 16 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें एएसपी ने गंभीरता से सुना।

Nalanda News: जमीन, रास्ता और पारिवारिक विवाद प्रमुख

जनता दरबार में दर्ज शिकायतों में जमीन विवाद, रास्ता विवाद, गली विवाद, पारिवारिक विवाद और मारपीट से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। फरियादियों ने इन मामलों में न्यायोचित समाधान की मांग की।

Nalanda News: अलग-अलग गांवों से पहुंचे फरियादी

हिलसा थाना क्षेत्र की अंजु कुमारी ने जमीन विवाद की शिकायत की, जबकि करायपरसुराय थाना क्षेत्र के मोहम्मद सोनू ने रास्ते से जुड़ा मामला उठाया।
प्रतियुष राज ने गली विवाद, वहीं वेरमा गांव की मनोरमा देवी ने जमीन विवाद का मुद्दा रखा।
गुलरिया बिगहा गांव में 15 दिन पहले हुई मारपीट की घटना को लेकर भी फरियादियों ने समाधान की मांग की।

रास्ता, पटवन और जमीन मापी से जुड़े मामले

डियावा गांव की नीतू देवी ने रास्ता और पटवन रोके जाने की समस्या बताई। वहीं रामवृक्ष प्रसाद ने जमीन मापी कराने का अनुरोध किया।

Nalanda News


सिरहनटा गांव के राजेश कुमार ने रास्ता विवाद, जबकि मेढ़मा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में न्याय की गुहार लगाई गई।

Nalanda News: मकान निर्माण को लेकर विवाद और पुराने हादसे का मामला

सतरजाबाग गांव में रमेश कुमार और मनोज यादव के बीच मकान निर्माण को लेकर जमीन विवाद सामने आया। इसके अलावा हिलसा थाना क्षेत्र के यारपुर गांव के रामानंद मिस्त्री के परिजनों ने दो साल पहले चंद्रपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

त्वरित निष्पादन के निर्देश

एएसपी शैलजा ने सभी शिकायतें सुनने के बाद संबंधित स्थानीय पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द मामलों के निष्पादन के निर्देश दिए। जनता दरबार में अंचलाधिकारी प्रभात कुमार गोंड, थानाध्यक्ष रण विजय कुमार, मुखिया तबस्सुम, पूर्व मुखिया खालिद अहमद सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Read also:
Sheikhpura News: पथलाफार गांव के परिवार के 3 लोगों की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…