,

Sheikhpura News: पथलाफार गांव के परिवार के 3 लोगों की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

Sheikhpura News

Report by: Ranjan Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Sheikhpura News: शेखपुरा के पथलाफार गांव के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की चेन्नई के अडयार थाना क्षेत्र, इंदिरा नगर में निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों में 28 वर्षीय गौरव यादव, उनकी पत्नी मोनी कुमारी और डेढ़ साल का बेटा गुडडु शामिल हैं।

बुधवार शाम जब गौरव यादव का शव गांव पहुंचा, तो गांव में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बुरा हाल थे और ग्रामीणों की बड़ी संख्या जमा हो गई। गौरव के बड़े भाई सौरव यादव ने बताया कि चेन्नई पुलिस ने गौरव का शव सोमवार को बाइक शोरूम के पास बंद बोरे में बरामद किया था।

Sheikhpura News: पिता-पुत्र का शव बरामद, पत्नी की तलाश जारी

दो वर्षीय बेटे गुड्डू का शव बुधवार को मध्य कैलाश के पास कूउम नदी से बरामद किया गया। जबकि पत्नी मोनी कुमारी का शव पेरूंगुडी डंपिंग यार्ड के कचरे के ढेर में तलाश किया जा रहा है।

Sheikhpura News: 7 आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर शव बरामद

Sheikhpura News

चेन्नई पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में नालंदा जिले के बहुआरा गांव के उपेंद्र यादव सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। पिता और पुत्र का शव आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया गया।

Sheikhpura News: ससुराल और आरोपी का संबंध

गौरव यादव का ससुराल नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में है और मुख्य आरोपी उपेंद्र यादव का गांव बहुआरा पड़ोसी होने के कारण, वह मोनी कुमारी को जानता था। आरोपी ने मोनी कुमारी को चेन्नई बुलाया था, जिसके बाद यह दर्दनाक घटना हुई।

जांच जारी

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि गौरव 21 जनवरी को अपनी पत्नी और बेटे के साथ रोजगार की तलाश में चेन्नई गया था। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि मकसद और घटना में हर व्यक्ति की भूमिका स्पष्ट हो सके।

Read also: Police Rescue: मित्र और पुलिस की तत्परता से व्यक्ति की बची जान, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…