,

Upcoming Movie: 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल का हुआ ऐलान, मोशन पोस्टर में दिखा खौफ और दर्द

Upcoming Movie

Upcoming Movie: सनशाइन पिक्चर्स ने बुधवार, 28 जनवरी 2026 को ‘द केरल स्टोरी 2’ का मोशन पोस्टर जारी किया। मेकर्स ने बताया कि फिल्म का टीजर 30 जनवरी को रिलीज होगा, जबकि फिल्म सिनेमाघरों में 27 फरवरी, 2026 को दस्तक देगी।

Upcoming Movie: कहानी और भी गंभीर, भावनाओं से भरपूर

मोशन पोस्टर में महिलाओं के चेहरों पर डर और दर्द को प्रमुखता से दिखाया गया है। टैगलाइन है – “क्योंकि कुछ कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं”, जो दर्शाती है कि कहानी पहले भाग से भी गहरी और गंभीर होगी। फिल्म सच, नफरत और मानवता जैसे विषयों पर केंद्रित होगी और कुछ छिपी हुई सच्चाइयों को उजागर करेगी।

Upcoming Movie

स्टारकास्ट और क्रिएटिव टीम
फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया समेत कई उभरते कलाकार नजर आएंगे। निर्देशन की कमान कामाख्या नारायण सिंह के पास है, जबकि निर्माण विपुल अमृतलाल शाह और अमरनाथ झा ने मिलकर किया है। आशीन ए शाह को-प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने फिल्म की क्रिएटिव टीम को मजबूत बनाया है।

Upcoming Movie

Upcoming Movie: पहले भाग की सफलता के बाद उम्मीदें और बढ़ीं

2023 में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की थी और नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी है। अब इसके सीक्वल से दर्शकों को फिर से दिल दहला देने वाली कहानी देखने को मिलेगी।

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…