By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > हास्य-हथौड़ा > Hasya Hathauda : अहंकार, अभिमान और दंभ, तीनों की चाय पर चर्चा… ! 😀
हास्य-हथौड़ा

Hasya Hathauda : अहंकार, अभिमान और दंभ, तीनों की चाय पर चर्चा… ! 😀

Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Last updated: January 26, 2026 7:08 pm
By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Share
4 Min Read
Hasya Hathauda swadesh news
Hasya Hathauda swadesh news
SHARE

Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)

Hasya Hathauda : भैया, एक दिन अहंकार और अभिमान चाय की दुकान पर बैठे थे। अहंकार ने चाय का पहला घूंट लिया और बोला, तुम बड़े घमंडी हो।

अभिमान ने बिना चीनी वाली चाय में भी मिठास ढूंढ ली और बोला, इसमें क्या शक है? मुझे अपने घमंड पर गर्व है।

Hasya Hathauda : अहंकार मुस्कुराया, वो मुस्कान, जो आईने के सामने रोज़ अभ्यास करके आती है। घमंड तब अच्छा लगता है, जब उसके पीछे योग्यता खड़ी हो। लेकिन दंभ? दंभ तो अयोग्य आदमी का झूठा सेल्फी फिल्टर होता है।

इतने में दंभ भी आ टपका। वो ब्रांडेड कपड़े पहने था, लेकिन साइज आत्मा से दो नंबर छोटा। बोला, अरे भाई, मुझे इतना हल्का मत समझो। दंभी बनना आसान नहीं होता। इसके लिए पहले ज्ञानी बनना पड़ता है, फिर अज्ञानी।

Hasya Hathauda

Hasya Hathauda : अहंकार चौंक गया, ये कैसे? दंभ बोला, पहले ज्ञान लो, फिर उस ज्ञान का इस्तेमाल दूसरों को नीचा दिखाने में करो। तभी असली दंभ पैदा होता है। खाली पेट कोई दंभी नहीं बन सकता। दंभ के लिए धन, राजपाट, सत्ता, सोशल मीडिया फॉलोअर्स और चार चमचे जरूरी होते हैं।

अभिमान ने सिर हिलाया, और बोला, तू सही कह रहा है। इतिहास गवाह है और फिर रामायण-महाभारत की फाइल खुल गई।
दंभ बोला, लंका के राजा रावण को ही देख लो। वेदों का ज्ञाता, शिव भक्त, महान योद्धा। लेकिन दंभ इतना कि खुद को ही भगवान समझ बैठा। अंत में क्या हुआ? ज्ञान था, पर विवेक छुट्टी पर चला गया था।

Hasya Hathauda : अहंकार बोला, और मज़े की बात देखो, सीता हरण के लिए भिखारी बनना पड़ा। मतलब दंभ का लेवल ऐसा कि राजा होते हुए भी भिखारी का अभिनय। यही दंभ है, यानि ऊपर से ताज, अंदर से खाली।

Hasya Hathauda : अभिमान ने महाभारत की फाइल खोल दी, अब दुर्योधन को देख लो। उसके पास सत्ता थी, सेना थी, मामा था और चाचा-ताऊ, गुरू, सबसे बड़ी सेना सब सपोर्ट में थे। लेकिन दंभ ऐसा कि भरी सभा में द्रौपदी का चीर हरण करा दिया। दंभ गर्व से बोला, वो दंभ ही था जिसने कहा, देखते हैं कौन बचाता है।
अहंकार बोला, और वही दंभ कौरववंश को कब्रिस्तान तक छोड़ आया।

Hasya Hathauda : अब चाय ठंडी हो चुकी थी, लेकिन बात गरम थी।

अभिमान बोला, आज भी दंभ जिंदा है।

अहंकार ने चारों ओर देखा, कहां?

अभिमान हंसा, टीवी स्टूडियो में, राजनीति में, अफसर की कुर्सी पर, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी में और सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर।

दंभ बोला, आज दंभ को न रावण चाहिए, न दुर्योधन। आज एक नीला टिक, एक सरकारी कुर्सी या एक वायरल वीडियो काफी है।

अहंकार ने हथौड़ा उठाया, समस्या ये नहीं कि इंसान सफल हो जाता है। समस्या ये है कि सफलता आते ही इंसान खुद को संविधान, कानून और भगवान, तीनों से ऊपर समझने लगता है।

अभिमान बोला, और जब कोई सवाल पूछ ले, तो दंभ कहता है, तुम जानते नहीं मैं कौन हूं!

Hasya Hathauda : हास्य की हंसी यहीं खत्म होती है। हथौड़ा यहीं गिरता है। क्योंकि इतिहास यही सिखाता है, रावण का ज्ञान उसे बचा नहीं पाया, दुर्योधन के दंभ ने पूरे कौरववंश का विनाश करा दिया। आज का दंभी कल की खबर जरूर बनता है।

अहंकार ने आख़िरी घूंट लिया और कहा, घमंड थोड़ी देर तक चलता है, दंभ थोड़ी और देर, लेकिन अंत में हथौड़ा इतिहास ही चलाता है।
हास्य-हथौड़ा में आज इतना है, व्यंग पसंद आए तो कमेंट जरूर करिए।

Read More :

Hasya Hathauda

Hasya Hathauda : कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी…

TAGGED:arroganceHasya HathaudaHindi NewspridesnobberySwadesh NewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Badtuma Sagar 26 January
मध्य प्रदेश

Badtuma Sagar 26 January : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने निर्माणाधीन रविदास मंदिर का किया निरीक्षण

By Swadesh News
Ashok Nagar News 26 January
मध्य प्रदेश

Ashok Nagar News 26 January : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में ग्राम सभा में हुए शामिल

By Swadesh News
republicday in london
झारखंडदेश- विदेश

republicday in london : लंदन स्थित म्यूजियम में बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करना अत्यंत भावुक पल: सीएम हेमन्त सोरेन

By Swadesh News
Indore
मध्य प्रदेश

Indore: सेंट्रल जेल में ‘हृदय परिवर्तन’: गणतंत्र दिवस पर रिहा हुए 9 कैदी, हत्या का आरोपी बना ‘संत’

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार
Badtuma Sagar 26 January
Badtuma Sagar 26 January : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने निर्माणाधीन रविदास मंदिर का किया निरीक्षण
January 26, 2026
Ashok Nagar News 26 January
Ashok Nagar News 26 January : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में ग्राम सभा में हुए शामिल
January 26, 2026
republicday in london
republicday in london : लंदन स्थित म्यूजियम में बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करना अत्यंत भावुक पल: सीएम हेमन्त सोरेन
January 26, 2026

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2025.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?