Republic Day Celebration:ऐतिहासिक रमना मैदान में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने किया ध्वजारोहण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Republic Day Celebration

Report by: Neha Gupta, Edit by: Priyanshi Soni

Republic Day Celebration: पूरे देश के साथ-साथ भोजपुर जिले में भी 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। जिले के ऐतिहासिक रमना मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

Republic Day Celebration: ध्वजारोहण से पहले परेड का निरीक्षण

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और परेड द्वारा जिलाधिकारी को सलामी दी गई।

Republic Day Celebration:विभिन्न विभागों की झांकियों ने किया आकर्षित

Republic Day Celebration

समारोह के दौरान जिले के विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें सरकारी योजनाओं, सामाजिक जागरूकता और विकास कार्यों को दर्शाया गया। झांकियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

Republic Day Celebration: जिलाधिकारी ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं

झंडोत्तोलन के बाद जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिलेवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि हम सभी संविधान लागू होने के 77 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं।

Republic Day Celebration: वीर बलिदानियों को किया गया नमन

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम उन सभी वीर सपूतों को याद करते हैं, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

भोजपुर जिले के विकास पर जताया भरोसा

उन्होंने कहा कि भोजपुर जिला लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में जिले में और भी तेज गति से विकास कार्य होंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, विभिन्न विभागों के कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Read also: Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, बोले-संविधान राष्ट्रप्रथम का दस्तावेज

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने