Republic Day: 77वें गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी का संदेश, संविधानिक मूल्यों से विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Uttar Pradesh

Edit by: Priyanshi Soni

Republic Day: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान नागरिकों को स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व जैसे अमूल्य अधिकार प्रदान करता है, जो हमारे लोकतंत्र की आत्मा हैं।

Republic Day: संवैधानिक मूल्यों पर आधारित विकास का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार संविधानिक मूल्यों को केंद्र में रखकर उत्तर प्रदेश को विकास के नए आयामों की ओर ले जा रही है। किसानों की उन्नति, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसर सरकार की प्राथमिकता हैं।

Republic Day: अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पारदर्शी पहुंच

सीएम योगी ने कहा कि सरकार की योजनाएं पूर्ण पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही हैं, ताकि कोई भी नागरिक विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे।

Republic Day: सुशासन और मजबूत कानून व्यवस्था पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान की मूल भावना के अनुरूप उत्तर प्रदेश आज सुशासन, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और सर्वांगीण विकास के मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

Republic Day: संविधान की यात्रा और लोकतंत्र की शक्ति का स्मरण

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ संविधान हमें भारत की महान संवैधानिक परंपरा और लोकतंत्र की शक्ति की याद दिलाता है। विविधता में एकता के मूल्यों को अपनाते हुए प्रदेश निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Republic Day: समरस और समतामूलक राज्य के निर्माण की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ समरस और समान अवसरों वाला उत्तर प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर नागरिक स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस करे।

Republic Day: युवाओं से संविधान और राष्ट्र के प्रति संकल्प की अपील

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी को अपनाएं और नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Republic Day: ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य पर भरोसा

सीएम योगी ने विश्वास जताया कि युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्रभावना के साथ ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने अंत में सभी प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Read also: Republic Day Celebration Ujjain: पहली बार शिप्रा तट पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फहराया तिरंगा

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में

Narsinghpur: बगास्पुर की बड़ी नहर में नहाने आए दो दोस्त डूबे, एक को बचाया गया, दूसरे का शव बरामद

रिपोर्टर- दीपक साहू Narsinghpur जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगास्पुर

Bhopal: अरविन्द कुमार दुबे ने संभाला संचालक जनसंपर्क का पद, विभागीय अधिकारियों ने किया स्वागत

Bhopal: अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अरविन्द कुमार दुबे ने गुरुवार को संचालक