,

हर दिन मंदिर-मस्जिद विवाद उठाया जा रहा, यह सही नहीं- मोहन भागवत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Temple-mosque dispute is being raised every day, it is not right - Mohan Bhagwat

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान से एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल हो गई है। इस बार भागवत ने मंदिर-मस्जिद विवादों पर चिंता ज़ाहिर की है। दरअसल मोहन भागवत पुणे में सहजीवन व्याख्यानमाला में भारत विश्वगुरु पर व्याख्यान दे रहे थे। जिसमें भागवत ने कहा कि, ‘अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण के बाद कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि वे ऐसे मुद्दे उठाकर हिंदुओं के नेता बन जाएंगे। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। भारत को यह दिखाने की जरूरत है कि, हम एक साथ रह सकते हैं। हम लंबे समय से सद्भावना के साथ रह रहे हैं। अगर हम दुनिया को यह सद्भावना देना चाहते हैं, तो हमें इसका एक मॉडल बनाने की जरूरत है’। भागवत ने किसी विशेष स्थान का नाम लिए बगैर कहा कि, ‘हर दिन एक नया मामला (विवाद) उठाया जा रहा है। इसकी अनुमति कैसे दी जा सकती है। हाल के दिनों में मंदिरों का पता लगाने के लिए मस्जिदों के सर्वेक्षण की कई मांगें अदालतों में पहुंची हैं। रामकृष्ण मिशन में क्रिसमस मनाया जाता है। केवल हम ही ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि हम हिंदू हैं’। भागवत आगे बोले कि, हम लंबे समय से सद्भावना के साथ रह रहे हैं। अगर हम दुनिया को यह सद्भावना देना चाहते हैं, तो हमें इसका एक मॉडल बनाने की जरूरत है। राम मंदिर का निर्माण इसलिए किया गया क्योंकि यह सभी हिंदुओं की आस्था का मामला था’।

राम मंदिर पुजारी ने किया समर्थन

मोहन भागवत का समर्थन करते हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भी कहा, ‘मंदिर और मस्जिद का झगड़ा सांप्रदायिक झगड़ा है। और जैसे-जैसे ऐसे झगड़े बढ़ रहे हैं, कुछ लोग नेता बन रहे हैं। अगर नेता बनना ही एकमात्र लक्ष्य है, तो ऐसे झगड़े ठीक नहीं हैं। जो लोग सिर्फ नेता बनने के लिए झगड़े शुरू करते हैं, वे ठीक नहीं हैं’।

पवार ने दी प्रतिक्रिया

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर एनसीपी नेता रोहित पवार ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उनका बयान बीजेपी के बड़े नेताओं जैसे मोदी साहब, अमित शाह जी और योगी आदित्यनाथ जी के लिए है। उनके इस बयान से ऐसा लग रहा है कि जैसे बीजेपी में अब कुछ आंतरिक मुद्दे उठ रहे हैं’।

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा