By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > दिल्ली > Bjp New National President 2026 ; बीजेपी अब ‘नवीनपथ’ पर, नितिन नबीन के सामने चुनावी इम्तिहान की लंबी कतार !
दिल्लीदेश- विदेश

Bjp New National President 2026 ; बीजेपी अब ‘नवीनपथ’ पर, नितिन नबीन के सामने चुनावी इम्तिहान की लंबी कतार !

Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Last updated: January 20, 2026 8:11 pm
By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Share
5 Min Read
Bjp New National President 2026
Bjp New National President 2026
SHARE

Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)

Bjp New National President 2026 नई दिल्ली; भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के स्तर पर एक नए दौर की शुरुआत कर दी है। 45 वर्षीय नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उनकी ताजपोशी ऐसे वक्त हुई है, जब देश की राजनीति एक बार फिर चुनावी ताप में प्रवेश कर चुकी है। आने वाले दो वर्षों में देश के कई अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और इन सभी में पार्टी के प्रदर्शन की जिम्मेदारी अब नितिन नबीन के कंधों पर है।

Contents
Bjp New National President 2026 संगठनात्मक संतुलन साधने की भी चुनौतीBjp New National President 2026 उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए सबसे अहम राज्यBjp New National President 2026 बीजेपी में अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन-कौन रहेBjp New National President 2026 संपादकीय नजरिया:ये भी जानिए ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव दावोस में पर्यटन क्षेत्र में निवेश पर केन्द्रित सत्र को करेंगे संबोधित

करीब 45 वर्षों के संगठनात्मक सफर में भाजपा ने शून्य से शिखर तक का रास्ता तय किया है। अब यह जिम्मेदारी एक युवा चेहरे को सौंपी गई है, लेकिन उनके सामने केवल विरासत नहीं, बल्कि कई कठिन चुनौतियां भी हैं। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम जैसे राज्यों में जहां भाजपा सत्ता से बाहर है, वहीं उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में पार्टी को हालिया लोकसभा चुनाव में झटका लगा है।

Bjp New National President 2026

2026 और 2027 के चुनाव नितिन नबीन के लिए निर्णायक माने जा रहे हैं। 2026 में पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में चुनाव होने हैं, जबकि 2027 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, गोवा और मणिपुर जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। इन राज्यों में से कई जगह भाजपा की सरकार है, जिन्हें बचाए रखना भी एक बड़ी परीक्षा होगी।

Bjp New National President 2026 संगठनात्मक संतुलन साधने की भी चुनौती

नए अध्यक्ष के सामने केवल चुनावी गणित ही नहीं, बल्कि संगठनात्मक संतुलन साधने की भी चुनौती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और नए कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, सामाजिक समीकरणों को मजबूत करना और क्षेत्रीय राजनीति को समझते हुए रणनीति बनाना उनके लिए अहम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सार्वजनिक रूप से नितिन नबीन को नेतृत्व सौंपने का संकेत देने के बाद पार्टी के भीतर संदेश साफ है कि संगठन की कमान अब पूरी तरह उनके हाथों में है।

Bjp New National President 2026 उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए सबसे अहम राज्य

उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए सबसे अहम राज्य बना हुआ है। 2017 से सत्ता में रहने के बावजूद 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को यहां अपेक्षित सफलता नहीं मिली। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरणों को दोबारा साधना नितिन नबीन की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। वहीं पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों में भाजपा को नई रणनीति और नए चेहरे तैयार करने की जरूरत है।

Bjp New National President 2026

आगामी जनगणना और उसके साथ होने वाली जाति जनगणना भी राजनीति की दिशा बदलने वाली है। इसके नतीजे सामाजिक और राजनीतिक संतुलन को प्रभावित करेंगे। ऐसे बदले हुए हालात में पार्टी की रणनीति को ढालना नितिन नबीन के सामने एक और बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा परिसीमन और महिला आरक्षण जैसे फैसले भी भविष्य की राजनीति को नई शक्ल देंगे।

Bjp New National President 2026 बीजेपी में अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन-कौन रहे

अटल बिहारी वाजपेयी 1980–1986 लगभग 55 वर्ष
लालकृष्ण आडवाणी (पहली बार) 1986–1991 लगभग 58 वर्ष
मुरली मनोहर जोशी 1991–1993 लगभग 57 वर्ष
लालकृष्ण आडवाणी (दूसरी बार) 1993–1998 लगभग 65 वर्ष
कुशाभाऊ ठाकरे 1998–2000 लगभग 75 वर्ष
बंगारू लक्ष्मण 2000–2001लगभग 61 वर्ष
जना कृष्णमूर्ति 2001–2002 लगभग 72 वर्ष
एम. वेंकैया नायडू 2002–2004 लगभग 53 वर्ष
लालकृष्ण आडवाणी (तीसरी बार) 2004–2005
राजनाथ सिंह 2005–2009
नितिन गडकरी 2009–2013लगभग 52 वर्ष
राजनाथ सिंह (दूसरी बार) 2013–2014
अमित शाह 2014–2020 लगभग 49 वर्ष
जेपी नड्डा 2020–2026 लगभग 59 वर्ष
नितिन नबीन2026–अबतक 45 वर्ष (सबसे कम उम्र)

भारतीय जनता पार्टी के वेबपोर्टल पर अपडेट हो गई तस्वीर

Bjp New National President 2026 संपादकीय नजरिया:

भाजपा इस समय सत्ता और संगठन, दोनों मोर्चों पर एक निर्णायक दौर से गुजर रही है। केंद्र में तीसरी बार सरकार होने के बावजूद 2024 के लोकसभा चुनाव ने यह स्पष्ट कर दिया कि राजनीतिक समीकरण बदल चुके हैं। बहुमत से पीछे रहना पार्टी के लिए चेतावनी भी है और अवसर भी। ऐसे समय में नितिन नबीन का नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा दे सकता है, लेकिन उनके सामने चुनौती आसान नहीं है। क्षेत्रीय दलों, सामाजिक संतुलन और बदलती मतदाता अपेक्षाओं के साथ तालमेल साधना होगा। 2029 की तैयारी केवल चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि भरोसे की राजनीति की परीक्षा होगी।

ये भी जानिए ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव दावोस में पर्यटन क्षेत्र में निवेश पर केन्द्रित सत्र को करेंगे संबोधित

TAGGED:Bjp New National President 2026BJP NEW PRESIDENTHindi Newsnitin nabinTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Hasya Hathauda
हास्य-हथौड़ा

Hasya Hathauda : कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी…

By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Rajasthan News 25 January
राजस्थान

Rajasthan News 25 January : योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पहली बार आए एक मंच पर

By Swadesh News
Presidential address 25 January
दिल्ली

Presidential address 25 January ; राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश

By Swadesh News
Happy Republic Day 2026
मध्य प्रदेश

Happy Republic Day 2026 ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं 77 वें गणतंत्र दिवस की मंगलकामनाएं

By Swadesh News

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार
Hasya Hathauda
Hasya Hathauda : कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी…
January 25, 2026
Rajasthan News 25 January
Rajasthan News 25 January : योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पहली बार आए एक मंच पर
January 25, 2026
Presidential address 25 January
Presidential address 25 January ; राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश
January 25, 2026

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2025.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?