,

Bigg Boss Kannada 12 winner: गिली नाटा बने ग्रैंड विनर, जीते 50 लाख रुपये और नई मारुति सुजुकी विक्टोरिस

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bigg Boss Kannada 12 winner

Edit by: Priyanshi Soni

Bigg Boss Kannada 12 winner: बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12 का ग्रैंड फिनाले 18 जनवरी को टेलीकास्ट हुआ, जिसमें लोकप्रिय कॉमेडियन गिली नाटा को विजेता घोषित किया गया। फिनाले एपिसोड में गिली और कंटेस्टेंट रक्षिता शेट्टी आमने-सामना हुए, और सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने गिली का हाथ उठाकर उन्हें इस सीजन का विनर घोषित किया।

विजेता गिली नाटा ने नई मारुति सुजुकी विक्टोरिस के साथ-साथ 50 लाख रुपये की भारी-भरकम प्राइज मनी भी अपने नाम की। वहीं, रक्षिता शेट्टी शो की फर्स्ट रनर-अप बनीं। इस सीजन में धनुष गौड़ा छठे स्थान पर रहीं, म्यूटेंट रघु पांचवें और काव्या चौथे स्थान पर एलिमिनेट हुए।

Bigg Boss Kannada 12 winner: गिली नाटा का संघर्ष और करियर

Bigg Boss Kannada 12 winner

कर्नाटक के मांड्या जिले के मटाडापुरा के रहने वाले गिली नाटा (असली नाम नटराज) एक किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई स्थानीय स्तर पर पूरी की और ITI से तकनीकी शिक्षा प्राप्त की। छोटे शहर से होने के बावजूद गिली का सपना फिल्म डायरेक्टर बनने का था। आर्थिक कठिनाइयों और सीमित अवसरों के कारण उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहचान बनाने में मुश्किलें आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

Bigg Boss Kannada 12 winner:

गिली ने बेंगलुरु में पर्दे के पीछे सेट असिस्टेंट और आर्ट्स डिपार्टमेंट में काम करके अपनी कला को निखारा। उन्होंने स्क्रिप्ट राइटिंग, शॉर्ट फिल्म और कॉमेडी स्किट में भी हाथ आजमाया। उनका कॉमेडी कंटेंट हमेशा रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित रहा, जिससे लोगों ने उन्हें बेहद पसंद किया। इससे गिली नाटा ने अपनी पहचान कॉमेडियन के तौर पर बनाई।

गिली नाटा इससे पहले डांस कर्नाटक डांस और कॉमेडी किलाडिगालु सीजन 4 में भी नजर आ चुके हैं। बिग बॉस कन्नड़ 12 में उनकी लोकप्रियता और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें ग्रैंड विनर बनने में मदद की।

यह खबर भी पढ़ें: Cinema: अरमान मलिक अस्पताल में भर्ती, फैंस के लिए हेल्थ अपडेट साझा किया

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में